Video: पूर्व बैंक कर्मी पाकिस्तान से लाया 45 करोड़ की हैरोइन, गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 25 Oct, 2019 07:56 PM

स्पैशल टॉस्क फोर्स ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर किए एक ऑप्रेशन के दौरान सीमा पार पाकिस्तान से आई 9 किलो हैरोइन सहित एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

अमृतसर(संजीव): स्पैशल टॉस्क फोर्स ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर किए एक ऑप्रेशन के दौरान सीमा पार पाकिस्तान से आई 9 किलो हैरोइन सहित एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सतनाम सिंह सत्ता निवासी मरहाना चौला साहिब के रूप में हुई जो जो पूर्व बैंक कर्मी था जबकि उसका फरार हुआ साथी बलविन्द्र सिंह लाडी निवासी बागडिय़ां है।

बरामद हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 45 करोड़ के करीब आंकी गई है। दोनों तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह खुलासा एस.टी.एफ. जालंधर रेंज-कम-बार्डर रेंज के ए.आई.जी. भूपिन्द्र सिंह ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से आई हैरोइन की खेप को सप्लाई करने के लिए 2 तस्कर शहर की ओर जा रहे हैं। इस पर अमृतसर-जालंधर हाईवे पर स्थित मानांवाला के समीप नाकाबंदी की गई और एक आई-20 कार (नंबर पी.बी.02 डी.एन. 6549) को आते देख उसे जांच के लिए रोका। पहले तो कार चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, मगर एस.टी.एफ. की टीम ने घेराबंदी कर ड्राइवर सीट पर बैठे सतनाम सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार में पड़ी एक बोरी से 9 पैकेट बरामद हुए। हर पैकेट 1 किलो हैरोइन का था। 

सत्ता लम्बे समय से कर रहा था हैरोइन की तस्करी
प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरफ्तार सतनाम सिंह सत्ता लम्बे समय से हैरोइन की तस्करी कर रहा था। उसके विरुद्ध जनवरी 2018 में भी एस.टी.एफ. द्वारा केस दर्ज किया गया था जिसमें उसके कब्जे से एक इनोवा गाड़ी व हैरोइन की बरामदगी हुई थी। दूसरी ओर मौके से फरार हुआ तस्कर बलविन्द्र सिंह लाडी पंजाब के अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में नामजद है। उन्होंने कहा कि उक्त सतनाम सिंह सत्ता के सम्पर्क सूत्रों को खंगाला जा रहा है जिनमें यह बात सामने आई है कि वह पाकिस्तान में बैठे स्मगलरों के भी सम्पर्क में था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!