1 करोड़ की हैरोइन सहित एक्टिवा सवार तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 10 Aug, 2019 10:08 PM

smuggler arrested with 1 crore heroin

स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने बीती रात एक नशा तस्कर को एक करोड़ की हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने बीती रात एक नशा तस्कर को एक करोड़ की हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंधी एस.टी.एफ के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि व्यक्ति हैरोइन की खेप लेकर गांव गिल की तरफ आ रहा है। 

जिस पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए गांव गिल के पास पैट्रोल पंप पर नाकाबंदी दौरान एक एकटिवा सवार चालक व्यक्ति को चैकिंग के लिए रोक कर जब उसकी एक्टिवा की तलाशी ली गई तो उसकी डिक्की में से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रूपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार 42 पुत्र वरिन्द्र कुमार वासी कोट मंगल सिंह जनता नगर लुधियाना के रूप में की गई। जिसके खिलाफ थाना डेहलों में एन.डी.पी.एस के तहित मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली से लेकर आया हैरोइन
इंचार्ज हरबंस सिंह के अनुसार आरोपी संदीप कुमार ने बताया कि वह शाल दुपटे पर मोती लगाने का काम करता था लेकिन उसमें कमाई होने के कारण हैरोइन बेचना शुरू किया। हैरोइन की खेप वह दिल्ली से नाईजीरिया से सस्ते रेट पर खरीद कर लाया था और एस.टी.एफ ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!