Love Marriage का खौफनाक अंत, सो रहे परिवार पर तेजधार हथियारों से वार

Edited By Kamini,Updated: 02 Jul, 2024 06:52 PM

sleeping family attacked with sharp weapons

पुलिस मामले में दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बठिंडा : जिले में प्रेम विवाह को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। जिससे नाराज लड़की के परिवार वालों ने रात को सोते समय लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला किया गया जिससे 5 लोगों गंभीर घायल और लड़के की मौत हो गई। 

घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार लव मैरिज करवाने वाले लड़के की पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव तियोना पुजारियां सब डिवीजन तलवंडी साबो के रूप में हुई है जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस उक्त मामले में दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  शमशेर ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करवाया था जिससे लड़की वालों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!