Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 01:45 PM
पंजाब में पिछले समय दौरान हिंदु नेताओं के कत्ल मामले में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर हरदीप शेरा और उसके साथी रमनदीप सिंह को दुर्गा गुप्ता कत्ल केस मामले में खन्ना की अदालत में पेश किया गया। दोनों को चार दिन के रिमांड खत्म होने के बाद जज राधिका पुरी...
खन्ना: शार्प शूटर हरदीप शेरा और उसके साथी रमनदीप सिंह को दुर्गा गुप्ता कत्ल केस मामले में खन्ना की अदालत में पेश किया गया। दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जज राधिका पुरी की अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दूसरी तरफ रमनदीप सिंह की माता गुरनाम कौर और पिता गुरदेव सिंह ने कहा कि उनका पुत्र बेकसूर है और उसे इन कत्ल मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।