शर्मनाक घटना: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश, की अश्लील हरकतें, केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2024 05:21 PM

shameful incident attempted rape of minor niece

नागालिग भतीजी से अश्लील हरकतें करने तथा उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है परंतु आरोपी अभी फरार है।

गुरदासपुर (विनोद): नागालिग भतीजी से अश्लील हरकतें करने तथा उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है परंतु आरोपी अभी फरार है।

इस संबंधी इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि दोरांगला पुलिस स्टेशन अधीन एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत दिन उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। दोपहर लगभग 12 बजे उससे चाचा ससुर का बेटा सरदूल उसके घर आया तथा उसकी बेटी जो बैड पर लेटी हुई थी, से अश्लील हरकतें करने लगा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने में सफल हो गया। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की मां की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!