शर्मनाक घटना: बेटी जैसी पड़ोस में रहती लड़की पर डोल गया दिल, फिर पार की सारी हदें

Edited By Urmila,Updated: 29 Dec, 2023 06:55 PM

shameful incident

इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

बरनाला: बरनाला के एक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी की उम्र की 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया है। बेटी के साथ हुई इस घटना के बाद जहां परिवार सदमे में है, वहीं इलाके के लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह घर में अकेली थी, तभी उक्त पड़ोसी उसके घर आया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा और जबरदस्ती करने लगा। जब मां घर आई, तो उसने इस बारे में बताया। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ सिविल अस्पताल में दवा लेने आई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

इसी दौरान 35 साल का कुलदीप सिंह नाम का शख्स घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ रेप किया। इलाके के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की आरोपी की बेटी की तरह है। उक्त बच्ची आरोपी की बेटी के साथ खेल रही थी। आरोपी ने बेहद घटिया हरकत की है, जिसके चलते पूरे इलाके के लोग पीड़ित लड़की के साथ हैं। लोगों ने की मांग है कि आरोपी को फांसी दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो सके।

क्या कहें एस.एच.ओ. का

इस संबंधी बात करते हुए थाना सिटी बरनाला के एस.एच.ओ. बलजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला से मुलाकात की और उसका बयान दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही हैं। फिर लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और उसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!