दुखद खबर : शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2024 10:54 AM

shambhu border farmer death

शंभू बॉर्डर पर किसान मोर्चे से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : शंभू बॉर्डर पर किसान मोर्चे से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर पर डटे एक और किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मोगा के रहने वाले 72 वर्षीय किसान बलविंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद परिवार व गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह कुछ दिनों से बीमार थे। वह शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा थे। वहीं इस घटना के बाद किसानों का गुस्सा एक बार फिर भड़क गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

  
            

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!