Edited By Kamini,Updated: 07 Oct, 2023 03:27 PM
फरीदकोट में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार सीनियर उप-प्रधान विजय छाबड़ा ने इस्तीफा दे दिया है
फरीदकोट: फरीदकोट में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार सीनियर उप-प्रधान विजय छाबड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंधी जानकारी खुद विजय छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनके इस्तीफा देने की पोस्ट के बाद से ही चर्चा चल रही है कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
आपको बदा दें विजय छाबड़ा 2021 में भाजपा के जिला प्रधान पद से इस्तीफा देकर अकाली दल में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है उस समय उन्होंने भाजपा पर लापरवाही के आरोप लगाए और अब यही आरोपी अकाली दल पर लगा रहे हैं। इस समय वह अकाली दल के सीनियर उप प्रधान के पद पर कार्यरत थे। यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी द्वारा पिछले महीने फरीदकोट शहरी प्रधान पद पर सतीश ग्रोवर को नियुक्त करने पर विजय छाबड़ा नाराज चल रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here