जालंधर में बड़ी वारदात, सरपंच ने चलाई गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 03 Dec, 2024 02:17 PM

sarpanch firing on opponent

जालंधर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच द्वारा विरोधी को गोली मारने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : जालंधर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच द्वारा विरोधी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव काला बकरा के सरपंच ने रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में भोगपुर थाने की पुलिस ने फायरिंग करने वाले गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है।        

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल तलविंदर सिंह निवासी गांव काला बकरा की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। उन दोनों का काफी समय से विवाद चल रहा था और उन दोनों के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है और हमला करने वाला सरपंच बरी हो चुका था। सरपंच चुनाव के दौरान उनकी रंजिश और बढ़ गई। 

PunjabKesari

इसके बाद गत रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। यह गोली तलविंदर सिंह की छाती पर लगी। पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर उसका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!