संतोख चौधरी ने लोकसभा में पंजाब के इन मुद्दों को उठाया

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2022 07:08 PM

santokh chaudhary raised these issues of punjab in lok sabha

लोकसभा में पंजाब की खराब सड़कों पर बोलते हुए जालंधर से लोकसभा सदस्य संतोख चौधरी ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ............

चंडीगढ़/जालंधर : लोकसभा में पंजाब की खराब सड़कों पर बोलते हुए जालंधर से लोकसभा सदस्य संतोख चौधरी ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सड़कें और फ्लाईओवर बनाए गए हैं। अगर फ्लाईओवर का डिजाइन सही नहीं है तो कई बार ये लोगों के लिए नुकसानदायक हो जाते हैं। जालंधर-लुधियाना हाईवे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लुधियाना से आने वाले फिल्लौर से लुधियाना के लिए पहला फ्लाईओवर डिजाइन करते समय यह नहीं देखा गया कि फिल्लौर में एंट्री प्वाइंट कहां रखा जाए और बाहर जाने का रास्ता कहां से निकालना है। यह बड़ी असुविधा का कारण बन गया है। उन्होंने बस स्टैंड फिल्लौर के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें कोई एंट्री और एक्जिट प्वाइंट नहीं है। लोग फ्लाईओवर पर चढ़ कर बसें पकड़ते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर को री-डिजाइन किया जाए और फिल्लौर शहर की इन समस्याओं को दूर किया जाए।

जालंधर में पी.ए.पी. जंक्शन पर फ्लाईओवर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर की ओर जाने वाला रास्ता भी ठीक नहीं था। यात्रियों को पहले दिल्ली की ओर 1.5 किमी का सफर तय करना पड़ता है फिर वापस आना पड़ता है। इसलिए इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने चुगिट्टी, सूर्या एन्क्लेव जंक्शन, होशियारपुर रोड पर शेखां गांव के फ्लाईओवर पर पानी की निकासी की समस्या से भी अवगत कराया। आदमपुर में लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर के काम के बारे में उन्होंने कहा कि समय बीतने के बावजूद वहां पिल्लर ही खड़े नहीं हुए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!