कंगना रनौत की टिप्पणी पर कैप्टन के मंत्री का बड़ा बयान, सन्नी देओल को भी लिया आड़े हाथों

Edited By Mohit,Updated: 07 Dec, 2020 04:03 PM

sadhu singh dharmasot statement

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के आंदोलन पर की गई विवादित टिप्पणी का कैबिनेट मंत्री.............

नाभा (राहुल खुराना): बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के आंदोलन पर की गई विवादित टिप्पणी का कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने जवाब दिया है। कंगना द्वारा किसान आंदोलनकारियों को खालिस्तानी कहने पर धर्मसोत ने कहा कि अगर प्रदर्शन कर रहे किसान खालिस्तानी हैं तो मैं भी खालिस्तानी हूं। सन्नी देओल के बयान, किसानों के मामले में विरोधी पार्टियां दखल अंदाजी ना करें, पर धर्मसोत ने कहा कि पंजाब के किसानों और मजदूरों ने ही सन्नी देओल को संसद मैंबर बनाकर भेजा है। फिर वह केंद्र के खिलाफ विरोध क्यों ना करें। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र ने काले कानून रद्द करने होते तो वह पहले ही कर देती। उन्होंने कहा कि अगर सन्नी देओल धरमिंदर का बेटा है तो प्रधानमंत्री के पास जाकर अपना इस्तीफा दे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आज सिंघू बॉर्डर पर किसानों को समर्थन देने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठा आदमी है। जिसने दिल्ली में तो यह कानून लागू कर दिए अब किसानों को समर्थन देने की बात कह रहा है।

PunjabKesari

दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस के मैंबर पार्लियामैंट द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया जाना था, जिसके बाद मौके पर ही पुलिस द्वारा उनके टैंट और कुर्सियां उठा ली गई, पर धर्मसोत ने कहा कि मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और किसानों के साथ भी धक्का कर रहे हैं। नाभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा आज आई.टी.आई. नाभा में 42 लड़के और लड़कियों को वेल्डिंग सेट और सिलाई मशीनें भी दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!