पहले लिफ्ट के बहाने पति-पत्नी को कार में बैठाया, फिर सुनसान जगह पर किया यह घिनौना काम

Edited By Tania pathak,Updated: 19 Jan, 2021 10:14 AM

robbers did this disgusting work

लिफ्ट देने के बहाने दंपति को खाली जगह पर ले जा उनके...

अमृतसर (संजीव): लिफ्ट देने के बहाने दंपति को खाली जगह पर ले जा उनके जेवरात लूट ले जाने के मामले में थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 2 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दलीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुरजीत कौर के साथ मिलिट्री अस्पताल से दवाई लेकर वापस गांव को आ रहे थे, वे दोनों कचहरी चौक में बस के इंतजार में थे कि इतने में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनसे पूछने लगे कि कहां जाना है।

जब उसने उन्हें कहा कि अदलीवाल तो उन्होंने उन्हें यह कहकर अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया कि वह राजासांसी को जा रहे हैं और उन्हें अदलीवाल मोड़ पर छोड़ देंगे, जिसके बाद लुटेरे अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर उन्हें वॉल पेंट के नजदीक ले गए और खाली जगह पर ले जा मोटरसाइकिल से उतारा और उसके बाद उनके सोने के जेवरात लूट वहां से फरार हो गए।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!