पटाखे चलाने से पहले पढ़ ले खबर, यू.टी. प्रशासन दी यह अनुमति

Edited By Urmila,Updated: 01 Oct, 2022 11:38 AM

read the news before bursting crackers

यू. टी. प्रशासन ने त्योहारी सीजन के दौरान शहर में ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दे दी है।

चंडीगढ़ (राजिंदर): यू.टी. प्रशासन ने त्योहारी सीजन के दौरान शहर में ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दे दी है। अब 2 वर्ष बाद दिवाली, दशहरा और गुरुपर्व पर ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। यह फैसला शुक्रवार को यू.टी. प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। हालांकि, पटाखे चलाने की समय सीमा तय की गई है और 2 घंटे से अधिक की अनुमति नहीं है। शहर के पटाखा विक्रेताओं और रामलीला कमेटियों द्वारा भी मांग की गई कि इस बार ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी जाए।

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने शहरवासियों को दिवाली के मौके पर रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाने की आज्ञा है। इसी तरह, दशहरे पर रावण दहन के दौरान ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है, जबकि गुरुपर्व के अवसर पर सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चला सकते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली और गुरुपर्व पर ही ग्रीन पटाखे को  8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने को कहा।

इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सिर्फ उन्हीं शहरों में पटाखों की इजाजत दी है जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम या निम्न है। यह भी कहा गया था कि केवल ग्रीन पटाखों की इजाजत है। और उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक चलने नहीं  दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रदूषण कंट्रोलर कमेटी द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 2020 और 2021 में दिवाली के दौरान शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम और संतोषजनक रहा। यही वजह है कि प्रशासन ने शहर में ग्रीन पटाखे चलाने को कहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पर्यावरण एवं इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्यूट द्वारा ग्रीन पटाखे तैयार किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!