जालंधर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, कही ये बात

Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2024 04:18 PM

ravneet bittu jalandhar

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

जालंधर (महेश): केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने यहां बन रहे नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया वहीं यह भी बताया कि यह रेलवे स्टेशन मार्च 2025 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पहले इस रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य 99 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया था जबकि अब इस स्टेशन का मुकम्मल नवीनीकरण 122 करोड रुपए की लागत से पूरा होने जा रहा है। 

इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू के साथ पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, र्व सीपीएस पंजाब के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक सर्वजीत मक्कड़, कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला, बीजेपी शहरी के जिला प्रधान सुशील शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी जिला भाजपा देहाती प्रधान एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!