Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2023 04:33 PM

चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाया और लुधियाना ले आई।
साहनेवाल: दिल में नया सपना लेकर ससुराल पहुंची लड़की को क्या पता था कि ससुराल वाले उसकी इज्जत लूट लेंगे। इतना ही नहीं ससुराल के लोग नशीली गोलियां देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करते थे। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के बयानों के आधार पर ससुर, देवर, ननद के बेटे, बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और उसकी शादी 3 महीने पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके में हुई थी। ससुराल परिवार वाले पति की गैर-हाजिरी में उसे परेशान करने लग पड़े। वह उसे बंधक बनाकर पहले पीटते और फिर नशे की गोलियां देते थे। इसके बाद उसका ससुर, ननद का बेटा, देवर और बिचौला मिलकर उससे रेप करते थे।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके खाते से करीब 80 हजार रुपए भी निकलवा लिए। 4 दिन पहले जब पीड़िता की मां उसके ससुराल घर मिलने पहुंची तो बेटी की हालत देख उसके होश उड़ गए। मां ने आरोपियों के चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाया और लुधियाना ले आई। यहां थाना साहनेवाल की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज मामला राजस्थान पुलिस को भेज दिया। अब इस मामले की अगली जांच राजस्थान पुलिस ही करेगी।