कर्ज चुकाने के लिए पैसे कमाने के चक्कर में कर दिया ऐसा काम, अब जाना पड़ेगा जेल

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2024 05:34 PM

ransom demand case

जिला फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब विदेशी नंबर से फोन कर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फतेहगढ़ साहिब : जिला फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब विदेशी नंबर से फोन कर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एस.पी.डी. राकेश यादव ने बताया कि उन्हें अंकुर मड़कन निवासी बडाली आला सिंह ने शिकायत दी थी कि उन्हें विदेशी नंबरों से फिरौती देने के लिए फोन कॉल आ रही है और उन्हें डराने के लिए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर गांव बडाली आला सिंह में रात के समय हमला किया गया था।    

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के दौरान तकनीकी तरीकों को इस्तेमाल कर इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज, वारदात के समय की गई कॉल से आरोपी प्रिंस कुमार निवासी समाणा जिला पटियाला हाल निवासी गांव नीलपुर, जिला पटिसाया और सतिंदर सिंह निवासी मुक्तसर हाल निवासी खमाणों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार, मोबाइल फोन और पहने हुए कपड़ों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी का 3 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।  

पूछताछ के दौरान प्रिंस कुमार ने बताया कि वह मोहाली में किराय पर टैक्सी चलाता है और कुछ वर्ष पहले अपने परिवार सहित गांव बडाली आला सिंह में किराय पर रह रहा है। वह बुरी संगत में पड़ कर नशा करना लग गया और जिसने गांव बडाली आला सिंह में कई व्यक्तियों के पैसे भी देने है। आय का कोई साधन न होने के कारण उसने विदेश में बैठे किसी व्यक्ति को धमका कर फिरौती हासिल करने की कोशिश की। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!