आज संसद में गरजे राजा वड़िंग, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Edited By Radhika Salwan,Updated: 01 Jul, 2024 08:13 PM

raja vading roared in parliament today fiercely targeted

आज संसद में राजा वड़िंग सामने आए। उन्होंने देश के मुद्दों सहित देश की अमन और शांति के बारे में साथ ही किसानों के मुद्दों पर भी बात कही।

पंजाब डेस्क: आज संसद में राजा वड़िंग सामने आए। उन्होंने देश के मुद्दों सहित देश की अमन और शांति के बारे में साथ ही किसानों के मुद्दों पर भी बात कही। उन्होंने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाले के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक मशहूर और जाना माना कलाकार था। यहां ही नहीं बल्कि दुनिया में हर जगह उसके गाने लोगों द्वारा पसंद किए जाते थे। उसके गाने पर दुनिया झूमती थी, लेकिन उस गायक को मार दिया गया। 

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि तिहाड़ जेल में बैठे एक गैंगस्टर ने कबूला कि उसने ही मारा है, फिर भी गायक के परिवार को कोई न्याय नहीं मिल पाया है। आज भी गायक के परिवार को धमकियां दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि लुधियाना साइकिल उद्योग में आगे है, लेकिन आज वहां का हाल बहुत बुरा हो गया है। उन्होंने बताया कि चीन साल में 28 से 30 करोड़ तक साइकिल की प्रोडक्शन करता है और लुधियाना में सिर्फ 2.5 करोड़ की जाती है। आगे कहा कि मेक इन इंडिया गलत पॉलिसी है, तभी देश का विकास नहीं हो पा रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश में न्याय की स्थिती बहुत खराब चल रही है, दस साल से इस सरकार ने पंजाब के लिए कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने आखिर में हाथ जोड़ते हुए कहा कि मंदिर बांटा गया, मस्जिद बांटी गई, लेकिन बीजेपी वालों भोले-भाले लोंगों को तो मत बांटों।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!