राहुल की योजना अब रिसर्च व सोशल मीडिया पर फोकस करने की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 05:41 PM

rahul plan to focus on research and social media

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चार्ज संभालने के बाद से कांग्रेस नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अब पार्टी के रिसर्च विभाग तथा सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। .....

जालन्धर(धवन): राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चार्ज संभालने के बाद से कांग्रेस नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अब पार्टी के रिसर्च विभाग तथा सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि रिसर्च विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को पार्टी नेतृत्व के सामने रखें। सोशल मीडिया की तरफ पार्टी नेतृत्व ध्यान देना चाहता है ताकि भाजपा का 2019 से पूर्व मुकाबला किया जा सके। रिसर्च प्रकोष्ठ को सभी सूचनाएं एकत्रित करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस नेतृत्व अब इस तरह से काम करना चाहता है जैसे इंगलैंड में लेबर पार्टी तथा अमरीका में डैमोक्रेट्स काम करते हैं। 

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कांग्रेस शरद पवार की पार्टी एन.सी.पी. के साथ हाथ मिलाने को तैयार है। महाराष्ट्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक चौहान 6 महीने के लिए लम्बी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रहे हैं। अशोक चौहान ने कहा कि अगर एन.सी.पी. के साथ गठजोड़ करने की जरूरत पड़ी तो उन्हें कोई समस्या नहीं है क्योंकि इससे दोनों पाॢटयों को ही विजय हाथ लगेगी। चौहान ने स्वीकार किया कि राज्य के कुछ जिलों में एन.सी.पी. का अच्छा-खासा प्रभाव है। 

कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है क्योंकि चौहान ने सार्वजनिक रूप से से एन.सी.पी. के साथ गठजोड़ करने की बात कही है। इससे पहले कांग्रेस तथा एन.सी.पी. के बीच 15 वर्षों तक गठजोड़ रह चुका है। कांग्रेस पहले यह समझती थी कि पवार का झुकाव भाजपा की तरफ बढ़ रहा है परन्तु अब ऐसा नहीं है। गुजरात में कांग्रेस तथा एन.सी.पी. के बीच गठजोड़ नहीं हो सका था जिसका नुक्सान कुछ सीटों पर कांग्रेस को भी हुआ। कांग्रेस ने अब अपनी रणनीति बदली है तथा 2019 के आम चुनावों से पूर्व कांग्रेस महाराष्ट्र में अपने पुराने सहयोगी एन.सी.पी. को साथ जोडऩा चाहती है ताकि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा न हो सके। अशोक चौहान ने तो महाराष्ट्र में यह भी कह दिया है कि विपक्ष को एक सांझे प्लेटफार्म पर लाने के लिए वह गठजोड़ करने के लिए तैयार है। कांग्रेस एन.सी.पी. के साथ गठजोड़ करने के खिलाफ नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!