पंजाब के इस Highway से गुजरने पहले जरा ध्यान दें...

Edited By Vatika,Updated: 21 Oct, 2024 11:40 AM

punjab national highway jam

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मी

जालंधर: भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता और दोआबा प्रभारी जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला ने कहा कि बलबीर सिंह राजेवाल यूनियन द्वारा 3 दिन पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को एक मांग पत्र दिया था, जिसमें मंडियों में धान की लिफ्टिंग न होने पर किसानों को डी.ए.की खाद ना मिलने संबंधित जानकारी दी गई थी।

national highway will remain closed

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी ना करने के कारण किसानों को 21 अक्टूबर को नेशनल हाईवे (जालंधर-लुधियाना रोड) पर मैकडोनलज के सामने धरना देने के लिए मजबूर होने पड़ रहा है। जत्थेदार जंडियाला ने यह भी बताया कि डी. ए.पी. खाद मामले को लेकर कृषि पदाधिकारी की विजिलेंस जांच कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डी. ए.पी. खाद न मिलने से दोआबा क्षेत्र के तमाम किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!