Punjab:  लोगों के लिए जरूरी खबर, 22 अप्रैल को हो सकती है परेशानी

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2024 01:12 PM

punjab important news for people there may be trouble on april 22

उन्होंने शहर वासियों को इस स्थिति में विभाग को सहयोग देने की अपील की है।

पंजाब डेस्कः मोहाली वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, लोगों को 22 अप्रैल को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाटर सप्लाई स्कीम फेज-1 से 4 कजौली वाटर वर्क्स में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड द्वारा ग्रिड की जरूरी मुरम्मत की जानी है। इस कारण कजौली में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते यहां की मोटर ना चलने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित होगी। 

इस संबंधित जानकारी देते हुए वाटर सप्लाई और सैनिटेशन मंडल-2 के कार्यकारी इंजीनियर ने बताया कि वाटर सप्लाई द्वारा कजौली स्कीम फेज-1 और 4, कजौली की पानी की सप्लाई की 22 अप्रेल को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसके लिए मोहाली शहर में फेज-1 से 7, सैक्टर-70, 71 गांव मटोर, शाही माजरा, फेज-9-10-11 पर इंडस्ट्रीयल ग्रोथ फेज1-से 5 मोहाली में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रेल को सुबह पानी की सप्लाई शाम जैसे रहेगी, दोपहर पानी की सप्लाई नहीं रहेगी और शाम को कम प्रैशर रहेगा। उन्होंने शहर वासियों को इस स्थिति में विभाग को सहयोग देने की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!