भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में जारी किए सख्त आदेश

Edited By Urmila,Updated: 09 May, 2025 12:58 PM

punjab government took a big decision

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है।

चंडीगढ़ (अंकुर): भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब सरकार ने ए.एस.आई. अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी छुट्टी नहीं लेगा और कोई भी अधिकारी अपनी तैनाती का स्थान नहीं छोड़ेगा। यह ध्यान देने योग्य है कि वर्तमान में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण है। कल रात भी पाकिस्तान की ओर से पंजाब के कई जिलों में हमले किए गए, जिन्हें सफल नहीं होने दिया गया। ऐसी स्थिति के बाद लोगों में डर का माहौल है, जिसके चलते पंजाब सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!