Edited By Kamini,Updated: 13 Feb, 2024 07:27 PM
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है।
पंजाब डेस्क : पंजाब डेस्क : पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है। इसी बीच शंभू बार्डर पर किसान और हरियाणा पुलिस आमने-सामने हो गए है। किसानों के बैरिकेड उठाकर तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब सरकार ने बार्डर पर सटे अस्पतालों पर अलर्ट जारी कर दिया है। बार्डर पर तैनाती बड़ा दी है कि अगर कोई किसान घायल होता है तो तुरन्तु उसे इलाज दिया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है।
किसानों आंदोलन को ध्यान में रखते हुए पंजाब मुख्यमंत्री ने हरियाणा बार्डर के साथ लगते अस्पतालों को अलर्ट किया है कि बार्डर के पास एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए। डाक्टरों व स्टाफ को भी अस्पतालों में ही रहने के लिए कहा। सी.एम. मान ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में कई किसान गंभीर घायल हो रहे हैं जिन्हें तुरन्त इलाज की जरूरत है, इसी के चलते सी.एम. मान ने संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा व बठिंडा अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस दौरान सी.एम. मान ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह किसानों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस से गोले न छोड़ें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here