Edited By Updated: 20 Mar, 2017 12:56 PM
पंजाब कैबिनेट की पहली ही बैठक में डी.टी.ओ. दफ्तर बंद करने का फैसला होने के बाद सोमवार को जालंधर के डी.टी.ओ. ने काम बंद कर दिया है।
जालंधर(अमित): पंजाब कैबिनेट की पहली ही बैठक में डी.टी.ओ. दफ्तर बंद करने का फैसला होने के बाद सोमवार को जालंधर के डी.टी.ओ. ने काम बंद कर दिया है। लोग रूटीन की तरह ट्रैक पर ड्राइविंग टैस्ट देने पहुंचे तो वहां गेट बंद पाया गया। इसके साथ ही नोटिस लग दिया गया कि जिसमें लिखा था कि पंजाब कैबिनेट के फैसले के बाद डी.टी.ओ. का काम अब एस.डी.एम. देखेंगे।अगले आदेशों तक लोग सहयोग दे।