कांग्रेस को फिर आई सिद्धू की याद, स्टार प्रचारकों में किया शामिल

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2019 01:57 PM

punjab by polls

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और नवजोत सिद्धू के रिश्तों में खटास के बावजूद सिद्धू का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

तरनतारन: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और नवजोत सिद्धू के रिश्तों में खटास के बावजूद सिद्धू का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 21 अक्तूबर 2019 को पंजाब के 4 विधानसभा क्षेत्र फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां में उप चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। 

PunjabKesari

यह 40 स्टार प्रचारक उप चुनाव दौरान कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में रैलियां को संबोधित करने के साथ-साथ चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। इन स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के अलावा सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस के जनरल सचिव मोती लाल वोहरा के हस्ताक्षर नीचे जारी की सूची में पंजाब मामलों के इंचार्ज श्रीमती आशा कुमारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, अम्बिका सोनी, नवजोत सिंह सिद्धू, चरनजीत सिंह चन्नी, सांसद जसबीर सिंह डिम्पा, के.एल. शर्मा, कुलदीप सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दुल्लो, महेन्दर सिंह के.पी., परनीत कौर, मनीश तिवाड़ी, लाल सिंह, मनप्रीत सिंह बादल, श्रीमती रजिया सुलताना, साधू सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिन्दर बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री रजिन्दर कौर भट्ठल,सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सुखविन्दर सिंघ सरकारिया, राणा गुरमीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, विजय इंद्र सिंगला, ओम प्रकाश सोनी, शाम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू, अरुना चौधरी, चौधरी संतोष सिंह, गुरजीत सिंह औजला, रवनीत सिंह बिट्टू, मोहम्मद सदीक, डा. अमर सिंह, अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, संगत सिंह गिलजिया, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, इन्दरबीर सिंह बुलारिया और तरसेम सिंह डी.सी. प्रमुख तौर पर शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!