दिल्ली हिंसा के बाद ग्रेवाल ने दीप सिद्धू से किया किनारा

Edited By Vatika,Updated: 28 Jan, 2021 01:19 PM

punjab bjp harjeet singh grewal

किसानों की गणतंत्र दिवस परेड दौरान लाल किले पर हुई घटना के बाद पंजाब भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दीप सिद्धू से किनारा कर लिया है।

पंजाबः किसानों की गणतंत्र दिवस परेड दौरान लाल किले पर हुई घटना के बाद पंजाब भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दीप सिद्धू से किनारा कर लिया है। 

ग्रेवाल ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि दीप सिद्धू का भाजपा से कोई-लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ दीप सिद्धू की फोटो पर बोलते ग्रेवाल ने कहा कि फोटो तो कोई भी किसी के साथ खिंचवा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों को भड़का रही है और वे जो चाहते थे वो हो गया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों पर बोलते कहा कि किसानों को पुलिस के परिवारों से मांफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि दीप सिद्धू लोकसभा चुनावों के दौरान गुरदासपुर से सांसद व अभिनेता सन्नी देओल के चुनाव मैनेजर भी थे। गुरदासपुर से सन्नी देओल को जीताने में दीप सिद्धू की अहम भूमिका थी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!