Punjab: ब्यास से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, उड़े कार के परखच्चे

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2024 02:22 PM

punjab big accident with the family returning from beas

रोपड़ मुख्य मार्ग  स्थित घई पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार और ऑल्टो कार के बीच भयानक टक्कर होने से सड़क हादसा हो गया।

नवांशहर: रोपड़ मुख्य मार्ग  स्थित घई पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार और ऑल्टो कार के बीच भयानक टक्कर होने से सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ऑल्टो कार में सवार 2 व्यक्ति और 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जबकि एक लड़की की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार ब्यास से नालागढ़ हिमाचल प्रदेश जा रही थी। जब यह कार घई पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो एक स्विफ्ट कार जो सब्जी लेकर अचानक  सड़क पर चढ़ी तो  पीछे आ रही आल्टो कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए और ऑल्टो कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो ब्यास से अपने घर नालागढ़ जा रहे थे। मौके पर सड़क सुरक्षा बल पहुंचा और राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से ऑल्टो कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से ब्लाचौर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां रंजीत कुमार पुत्र प्रेम कुमार (50)  सौरव पुत्र रंजीत कुमार (19),  सुमन पत्नी रंजीत कुमार (45), बंदना पुत्री रणजीत कुमार (20), दिव्या पुत्री सुरजीत कुमार  (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इलाज के दौरान दिव्या पुत्री सुरजीत कुमार (17) की मौत हो गई है, जिसका शव बलाचौर के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और रणजीत कुमार, सुमन, बंधना और सौरव को चंडीगढ़ 32 सेक्टर अस्पताल में भेज दिया गया है। स्विफ्ट कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल ले जाया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!