Punjab : 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, काम दिलाने के बहाने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jul, 2024 06:35 PM

punjab 2 minor girls raped

पंजाब के खन्ना में 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खन्ना के अधीन आते क्षेत्र दोराहा में नौकरी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों, जिनकी उम्र 15 व 17 साल बताई जा रही है, से होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया...

खन्ना : पंजाब के खन्ना में 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खन्ना के अधीन आते क्षेत्र दोराहा में नौकरी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों, जिनकी उम्र 15 व 17 साल बताई जा रही है, से होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में दोराहा पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवतियों को होटल में बुलाकर उनसे दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार दोराहा निवासी 15 साल की लड़की इंगलिश स्पीकिंग कोर्स करती है, इस दौरान कोचिंग सैंटर में उसकी मुलाकात आरोपी दुपिंद्र सिंह के साथ हुई। दोनों की जान-पहचान बढ़ी और बाद में आरोपी ने उसे किसी काम के बहाने बुलाकर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहीं दूसरे मामले में लड़की को उसके साथ काम करने वाले लड़के ने ही दुष्कर्म किया है। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। काम दिलाने के बहाने आरोपी पीड़िता को दोराहा के एक होटल में ले गया और वहां पर उक्त शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। फिलहाल दोराहा थाने में दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है तथा एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे के लिए छापेमारी जारी है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!