पटाखे ले जा रहे एक ठेले में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Edited By PTI News Agency,Updated: 19 Apr, 2021 09:11 PM

pti punjab story

फतेहगढ़ साहिब,19अप्रैल (भाषा) फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में सोमवार को पटाखों से भरे एक ठेले में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

फतेहगढ़ साहिब,19अप्रैल (भाषा) फतेहगढ़ साहिब के एक गांव में सोमवार को पटाखों से भरे एक ठेले में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना अमलोह ब्लॉक के तिब्बी गांव के निकट हुई और पटाखों के बोरों के ऊपर बैठे हरविंदर कुमार की विस्फोट में मौत हो गई वहीं ठेला चला रहे सुरिंदर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें पटियाला अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक विस्फोट से तेज आवाज हुई और कुछ घरों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गए। सूत्रों ने बताया कि पटाखों को अमलोह ले जाया जा रहा था। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!