अमृतसर ड्रग फैक्ट्री मामला: अनवर मसीह की खरड़ स्थित कोठी में पुलिस की रेड

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Feb, 2020 12:14 PM

police raid in kothi of anwar masih

विशेष टास्क फोर्स ने अमृतसर में अकाली नेता और सुबॉर्डीनेटर सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड के पूर्व मैंबर अनवर मसीह को उनकी किराए पर दी कोठी में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरमाद किए थे।

खरड़(अमरदीप): विशेष टास्क फोर्स ने अमृतसर में अकाली नेता और सुबॉर्डीनेटर सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड के पूर्व मैंबर अनवर मसीह को उनकी किराए पर दी कोठी में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरमाद किए थे। आज उसके खरड़ स्थित मकान में भी विशेष टास्क फोर्स टीम ने छापा मारकर वहां खड़ी उसकी फार्चूनर गाड़ी कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है। चाहे पुलिस और टास्क फोर्स ने मीडिया से गुप्त इस कार्यवाही को अंजाम दिया परन्तु पता चलने पर सारा मीडिया वहां पहुंच गया। 

PunjabKesari, Police raid in Kothi of Anwar masih

जानकारी के अनुसार खरड़ स्थित मकान में अनवर मसीह अपनी पत्नी के साथ कभी-कभी रहने आता था। यह मकान खरड़ के निवासी जमाल मसीह के स्वर्गीय भाई इमानुइल मसीह का है और इस मकान में पहले इमानुइल की बेटी रहती थी जो अब विदेश चली गई है। बेटी के बाहर जाने के बाद जमाल ने अनवर को ये मकान दे दिया था जबकि यह जायदाद क्रिश्चियन स्कूल की है। पुलिस पार्टी ने मकान को ताला लगे होने पर अंदर कोई कार्यवाही नहीं की और बाहर आंगन में खड़ी फार्चूनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!