देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2020 05:57 PM

police rade three arrested

जिला पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का पर्दाफाश करके महिला समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मानसा (मित्तल): जिला पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का पर्दाफाश करके महिला समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जिला पुलिस मुखी डा. नरिन्द्र भार्गव ने बताया कि सरदूलगढ़ पुलिस को मुखबरी मिली कि कोई व्यक्ति बाहर से महिलाएं मंगवा कर देह व्यापार का धंधा चलाता हुआ मोटे पैसे कमा रहा है, तो उन्होंने तुरंत सिविल कपड़ों में कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सरदूलगढ़ के घर एक ग्राहक के तौर पर अलग-अलग पार्टियां बनाकर रेड की तो एक जोडे़ को एतराजयोग्य हालत में पकड़ा गया।

इस दौरान मौके पर अड्डे के संचालक कुलदीप सिंह को भी काबू करके उससे नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुलाम हशन पुत्र कादर बख्श निवासी पुलगाम (जम्मू-कश्मीर) और परमजीत कौर पत्नी फौजा सिंह निवासी लोहगढ़ को मौके पर काबू किया है। आखिर में जिला पुलिस मुखी ने बुरे अनसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि देह व्यापार व नशों का धंधा करने वाले किसी भी अनसर को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में साफ-सुथरा एवं पारदर्शी पुलिस प्रशासन मुहैया करवाए जाने को यकीनी बनाया जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!