पंजाब पुलिस और आरोपी के बीच एनकाउंटर! चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 30 Aug, 2026 11:04 AM

police encounter accused arrest

बटाला पुलिस और गिरफ्तार किए आरोपी के बीच देर शाम एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला पुलिस और गिरफ्तार किए आरोपी के बीच देर शाम एनकाउंटर की खबर सामने आई है। इस दौरान गोली लगने से आरोपी आकाशदीप सिंह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं SSP बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि बीते दिनों बटाला इलाके में विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा कारोबारियों से फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद गांव अम्मोनंगल में एक किराना स्टोर और बटाला शहर में एक ज्वैलर स्टोर और मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा इन मामलों में 3 युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।      

PunjabKesari

वहीं SSP बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि किराने की दुकान में फायरिंग करने वाले दो युवकों में से एक आकाशदीप सिंह को घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए नहर के किनारे सुनसान जगह पर लाया गया था। उसने वहां छिपाकर रखी पिस्तौल निकल ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर किए और इस मुकाबले में आकाशदीप सिंह घायल हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उससे विदेशी पिस्तौर बरामद हुई है और वह विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!