नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2023 05:56 PM

police crackdown on drugs woman arrested with heroin

एक तरफ जहां पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दावा कर रही है।

मलोट (जुनेजा): एक तरफ जहां पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दावा कर रही है, वहीं महिलाओं के भी नशे की तस्करी में शामिल होने के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सदर मलोट की कार्रवाई का है जहां एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। मलोट सदर के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर जसवीर सिंह के नेतृत्व में एस.आई. लखविंदर सिंह और ए.एस.आई. बलविंदर सिंह सहित गश्त कर रही पुलिस टीम को महाराजा रणजीत सिंह कालेज के सामने कच्ची सड़क पर एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा, जिसकी पहचान लखविंदर कौर उर्फ निक्की पत्नी इकबाल सिंह निवासी गोरी वाला गंगा जिला सिरसा हाल आबाद बुर्जा वाला फाटक मलोट के रूप में हुई।

पुलिस ने महिला कर्मचारियों की मदद से उक्त महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ थाना सदर मलोट में एफ.आई.आर. क्रमांक 105 दिनांक 5/10/23 अ/धा 21बी/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता सामने आ रही है। गत दिवस सिटी मलोट पुलिस ने 2 महिलाओं को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सदर के अंतर्गत आने वाले झोरड़ गांव में कई महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हैं, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मलोट शहर की घनी आबादी में 2 महिलाओं के अपनी मां के साथ इस धंधे से जुड़ने की भी चर्चा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!