पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पुलिस का Action, सेब की पेटियों में छिपाकर ला रहे Drugs सहित 2 काबू

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2026 06:13 PM

police action at punjab jammu  kashmir border

जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक ट्रक के अंदर सेब की पेटियों के बीच छिपाकर ड्रग की खेप ले जा रहे थे।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): सुजानपुर पुलिस ने पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर मौजूद इंटर-स्टेट माधोपुर नाके पर ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 kg किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक ट्रक के अंदर सेब की पेटियों के बीच छिपाकर ड्रग की खेप ले जा रहे थे।

माधोपुर नाके पर पुलिस द्वारा की जा रही सख्त चेकिंग के दौरान शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई चूरा पोस्त बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक पर सवार 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्रग की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां ले जाया जाना था।

माधोपुर नाका पंजाब में एंट्री करने वाली गाड़ियों की चेकिंग के लिए एक अहम पॉइंट है। पुलिस यहां ड्रग तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग कर रही है। इस ऑपरेशन को ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!