फगवाड़ा में शिव भगवान की मूर्ति की बेअदबी, लोगों में रोष

Edited By Vaneet,Updated: 14 Dec, 2019 02:23 PM

phagwara lord shiva roughness

फगवाड़ा के हदियाबाद इलाके में स्थित श्री पर्वत मंठ पाठशाला मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की बेअदबी करने का मामला सामने आया है।...

फगवाड़ा(हरजोत): फगवाड़ा के हदियाबाद इलाके में स्थित श्री पर्वत मंठ पाठशाला मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। इस बात की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। वहीं मंदिर में हुई यह शर्मनाक घटना सी.सी.टी.वी. में भी कैद हो गई है। कैमरों में उक्त आरोपी का चेहरा कैद होने के कारण स्थानिक लोगों में रोष पाया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए मंदिर के सचिव राकेश दुगल ने बताया कि सुबह उनको मंदिर के पुजारी भास्कर जोशी ने सूचना दी कि भगवान शिव की मूर्ति की बेअदबी की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के एस.पी. मनविन्दर सिंह, डी.एस.पी. सुरिन्दर चंद, थाना सीटी के प्रभारी विजय कं वर पाल, थाना सदर के एस.एच.ओ. अमरजीत सिंह और सतनामपुरा के एस.एच.ओ. ओंकार सिंह बराड़ भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। थाना सतनामपुरा के एस.एच.ओ. ओंकार सिंह बराड़ ने मंदिर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर कमलदीप उर्फ ननु कुमार के खिलाफ धारा 295, ए, 380 के अधीन मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!