Paris Olympics: सी.एम. मान ने नीरज चोपड़ा की जीत पर दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

Edited By Urmila,Updated: 09 Aug, 2024 12:01 PM

paris olympics cm mann congratulated neeraj chopra on his victory

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए। नीरज चोपड़ा की जीत पर सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट कर उसे बधाई दी है।

पंजाब डस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे। 

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा की जीत पर सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट कर उसे बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के ओलंपिक और विश्व चैंपियन जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई... पिछली बार ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज भारतीय एथलेटिक्स और खेल की शान हैं...

PunjabKesari

 

 

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उनकी खेल के प्रति मेहनत और समर्पण की भावना का पता चलता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!