24 घंटे में Pakistan Drone की भारतीय सीमा में 2 बार दस्तक, सर्च अभियान जारी

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2023 08:04 AM

pakistani drone enter in border

खालड़ा थाना पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा आज सुबह संदिग्ध इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया गया।

तरनतारन: भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे में पाक ड्रोन ने सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में 2 बार दस्तक दी। तरनतारन जिले के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा का सैक्टर-बी. में रात 10.06 बजे पर ओ.पी.-1 के पिल्लर नंबर 139/20 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी दी जिसके बाद सीमा पर तैनात बी.एस.एफ. की 103 बटालियन हरकत में आई। इसी बीच कुछ मिनटों के बाद ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडराते हुए पाकिस्तान लौट गया।

इसी रात करीब 10 बजे भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.यू.पी. धर्मा नंबर-137/28 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनाई दी। बी.एस.एफ. जवानों की सतर्कता के बाद दोनों की आवाज सुनाई देना बंद हो गई। वहीं डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह के अनुसार खालड़ा थाना पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा आज सुबह संदिग्ध इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!