कार और मोटरसाइकिल रेहड़ी की टक्कर में एक की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2020 04:12 PM

one killed in car and motorcycle collision

सेवक सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह को इलाज के लिए मैडीकल कालेज फरीदकोट में भर्ती करवाया गया, इसके बाद डाक्टर ने........

फिरोजपुर(आनंद, सेखवां): थाना सदर जीरा के अधीन आते बस अड्डे के नजदीक कार और मोटरसाइकिल रेहड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में सेवक सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी गांव बुह जिला तरनतारन ने बताया कि उसका पिता सुखविन्दर सिंह (45) घर के किसी काम के लिए मोटरसाइकिल रेहड़ी पर तलवंडी भाई आया था। उसने बताया कि जब सुखविन्दर सिंह वापस आते समय बस अड्डा शहजादा संत सिंह के पास पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति की कार तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही थी और उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुखविन्दर घायल हो गया। 

सेवक सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह को इलाज के लिए मैडीकल कालेज फरीदकोट में भर्ती करवाया गया, इसके बाद डाक्टर ने उसे पी.जी.आई. चण्डीगढ़ रैफर कर दिया। वह अपने पिता को लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ 304-ए, 279, 427 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!