बच्चा नहीं इसकी उम्र है 21 साल, लोग भगवान मानकर करते हैं पूजा

Edited By Updated: 21 Mar, 2017 04:31 PM

no child its age is 21 years god worshipers do not believe in worship

मानसा का 23 इंच हाइट और 6 किलो वजन वाला 21 साल का युवक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उसको लोग भगवान का रूप मानकर पूज रहे हैं। दूरदराज से लोग इस लड़के के दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसा लड़का...

मानसाः मानसा का 23 इंच हाइट और 6 किलो वजन वाला 21 साल का युवक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उसको लोग भगवान का रूप मानकर पूज रहे हैं। दूरदराज से लोग इस लड़के के दर्शन करने और इससे आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसा लड़का है,जिसको लोग पूज रहे हैं। दरअसल इस लड़के ऊम्र तो 21 साल है लेकिन कद मात्र 23 इंच है। इसकी उम्र और इसका वजन आज भी उतना ही है जितना 6 माह की उम्र में था। लोग इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि ये लड़का दुनिया का सबसे छोटे कद का इंसान है।


इस लड़के का नाम मनप्रीत सिंह है। इसके माता मनजीत कौर और पिता जगतार सिंहका कहना है कि जब मनप्रीत का जन्म हुआ था तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और सामान्य था। जब वह  6 माह का हुआ तो उसका कद बढ़ना बंद हो गया।  उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसका इलाज किसी बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकते। कुछ डॉक्टरों को दिखाने के बाद पता चला कि मनप्रीत को थायरॉयड की बीमारी है। इलाज काफी महंगा था। इसके चलते उसकी बीमारी स्थाई हो गई।
  
आज उसकी हालत ऐसी है कि वह ना तो चल पाता है और ना ही किसी से कुछ बात कर पाता है। हालांकि जब वह 3 साल का था तब तक वह धीरे-धीरे चल लेता था लेकिन दिन-ब-दिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई। उसकी मां मनजीत कौर बताती हैं कि उनके रिश्तेदार उसके बेटे को भगवान का रूप मानकर पूजते हैं। सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं और भी बहुत से लोगों को यही लगता है कि मनप्रीत सच में ऊपरवाले का ही कोई अंश है। इसी सोच के साथ लोग आते हैं और उसका आशीर्वाद लेते हैं। मनप्रीत के दो भाई भी हैं जो आज उनके साथ ही रहते हैं और वो पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!