Gurdaspur में नहर में गिरी नीलगाय, घंटों की मशक्कत के बाद Rescue Team ने बचाया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Aug, 2026 12:39 PM

nilgai falls into canal in gurdaspur

इसी कड़ी में आज भी एक हादसा घटा, जब पड्डा गांव की नहर में पानी पीने उतरी एक नीलगाय वापस ऊपर नहीं आ पाई।

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): डेरा बाबा नानक इलाके में उदोवाली कलां रजवाहा नहर में जंगली जानवरों और गाय-बछड़ों के साथ कई हादसे हुए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने नहर विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है।

इसी कड़ी में आज भी एक हादसा घटा, जब पड्डा गांव की नहर में पानी पीने उतरी एक नीलगाय वापस ऊपर नहीं आ पाई। स्थानीय लोगों ने पत्रकारों को इसकी सूचना दी। पत्रकारों ने तुरंत वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने अपनी मौके पर टीम भेजी। इसके बाद करीब तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से नीलगाय को बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया।

बचाव कार्य के लिए आई टीम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने करीब चार-पांच घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय को बाहर निकाला है और अब तक इस नहर से लगभग 100 अलग-अलग जानवरों को बचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नहर के किनारे गौशालाएं न होने के कारण बेज़ुबान जानवर नहर में गिरकर मर रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार और नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि नहर के किनारे गौशालाएं बनाई जाएं ताकि किसी अन्य जानवर के साथ ऐसी घटना न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!