Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2023 05:26 PM
फरीदकोट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है रही है।
फरीदकोट : फरीदकोट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है रही है। दरअसल फरीदकोट एस.एस.पी. द्वारा नए फरमान जारी हुए हैं, जिसमें एस.एस.पी. दफ्तर की तरफ से विभिन्न थाना प्रमुखों को एक महीनें में एक नशे का पर्चा दर्ज करने के नए आदेश दिए गए हैं। वहीं एस.एस.पी. का कहना है कि अगर उक्त आदेशों की पालना में लापरवाही बरती जाती है तो विभाग द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं एस.एस.पी. फरीदकोट द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के केसों में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है। दरअसल हुक्मों की पालना न करने वाले 11 पुलिस थानों के प्रमुखों की जांच के आदेश दिए हैं। एस.एस.पी. ने सभी थाना प्रमुखों को कहा है कि अगर कोई नशे के मामले में नहीं पकड़ा जाता है तो भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज करना ही होगा। एक तरह से एस.एस.पी. दफ्तर की तरफ से पुलिस थाना प्रमुखों को टार्गेट दिया गया है, जिसके तहत एक महीने के अंदर नशे को लेकर एक केस जरूर दर्ज करना होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी। वहीं 11 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं, जिन्होंने एक महीने के अंदर एक भी नशे से संबंधी केस दर्ज नहीं किया है।