Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2020 11:35 AM
एक दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ बोलने वाले पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री के हक में नारा लगाया है।
चंडीगढ़: एक दिन पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ बोलने वाले पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री के हक में नारा लगाया है। विधानसभा में बोलते नवजोत सिद्धू ने कहा कि सदन में खेती कानूनों के खिलाफ मुख्यमंत्री का फैसला केंद्र के काले कानूनों के मुंह पर थप्पड़ है और इस थप्पड़ की गूंज सभी हिंदुस्तान में सुनाई देगी।
जैसे ही सिद्धू विधानसभा में संबोधन के लिए खड़े हुए तो सभी मंत्रियों और विधायकों की नज़रे सिद्धू पर जा टिकीं और जैसे ही सिद्धू ने मुख्यमंत्री के फ़ैसले को केंद्रीय कानूनों के मुंह पर थप्पड़ की तरह बताया तो विधानसभा अंदर मौजूद मंत्रियों और विधायकों ने मेज़ थपथपा कर इसकी हिमायत की। सिद्धू ने कहा कि विधानसभा सदन का फैसला सही है।बता दें कि केवल एक दिन पहले ही पंजाब सरकार पर बोलते सिद्धू ने कहा था कि आज पंजाब के किसान और जनता की नज़रें हम पर टिकी हुई हैं, लिहाज़ा सरकारों को किसानों को भटकाने की बजाय बल्कि मुद्दे पर आकर हल करना चाहिए।
यही कारण है कि आज पंजाब में किसानों का सच्चा संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपना पक्ष रखा है, अब जरूरत है कि सरकारें अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का नाम लिए बिना सिद्धू ने कहा कि यह झंडों और डंडों का संघर्ष है, इसको यह कह देना कि इसको बाहरी ताकतें चला रही हैं या इसके साथ पंजाब के हालात बिगड़ जाएंगे, यह किसानों के सच्चे संघर्ष का अपमान भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को भटकाने की बजाय हल दें।