Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2019 02:31 PM
लुधियाना पुलिस ने ए.टी.एम. तोड़कर लाखों की लूट को अंजाम देने वाले मूसा बंगाली गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन से पुलिस ने हथियारों सहित वाहन भी बरामद किए है।
खन्नाः लुधियाना पुलिस ने ए.टी.एम. तोड़कर लाखों की लूट को अंजाम देने वाले मूसा बंगाली गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन से पुलिस ने हथियारों सहित वाहन भी बरामद किए है।
गिरोह के 3 सदस्य अभी भी फरार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूसा बंगाली समेत गिरफ्तार किए गए 8 सदस्य लूटपाट की 91 घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इस गिरोह में 11 सदस्य बताए जा रहे है, जिनमें से 3 अभी फरार है। इनसे पुलिस ने 9 पिस्टल 1 बंदूक, 5 मोटरसाइकिल और 1 कार बरामद की है।
इन राज्यों में फैला हुआ था इनका नेटवर्क
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल सभी युवक पढ़ें-लिखे हैं। लूटपाट की घटनाओं में अंजाम देने के बाद ये लोग हथियार खरीदते थे। इनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में फैला हुआ था। पुलिस इनसे फरार हुए 3 सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।