Edited By swetha,Updated: 25 Jul, 2019 12:58 PM
लहरागागा के गांव खंडेबाद के 66 के. वी. ग्रिड में एक बिजली कर्मचारी द्वारा गोलियां मारकर अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के अनुसार गाव खंडेबाद के 66 के. वी. ग्रिड में गुरमीत सिंह बतौर एस.एस.ए. ड्यूटी निभा रहा था।
लहरागागा: लहरागागा के गांव खंडेबाद के 66 के. वी. ग्रिड में एक बिजली कर्मचारी द्वारा गोलियां मारकर अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के अनुसार गाव खंडेबाद के 66 के. वी. ग्रिड में गुरमीत सिंह बतौर एस.एस.ए. ड्यूटी निभा रहा था।
उसकी ड्यूटी को लेकर अपने दूसरे साथी एस.एस.ए.के साथ तकरार हो गई, जिसने गुस्से में आकर उस पर फायरिंग कर दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही थाना सदर के इंचार्ज जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।