Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2018 07:42 AM
नजदीकी गांव ठूठ्यांवाली में कलयुगी पति की तरफ से अपनी पत्नी का कस्सी मारकर कत्ल करने का समाचार मिला है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव ठूठ्यांवाली की महिला बलजीत कौर का अपने पति सुखदेव सिंह निवासी फतेहपुर के साथ झगड़ा चलता था, जिसका कुछ वर्ष पहले...
मानसा (मित्तल): नजदीकी गांव ठूठ्यांवाली में कलयुगी पति की तरफ से अपनी पत्नी का कस्सी मारकर कत्ल करने का समाचार मिला है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव ठूठ्यांवाली की महिला बलजीत कौर का अपने पति सुखदेव सिंह निवासी फतेहपुर के साथ झगड़ा चलता था, जिसका कुछ वर्ष पहले पंचायत में आपसी सहमति के साथ समझौता हो गया था परन्तु महिला अपने मायके घर रह रही थी। उक्त महिला को उसका पति सुखदेव सिंह अपने घर ले जाना चाहता था।
बीती आधी रात के समय उसके पति ने अपने ससुराल घर जाकर पत्नी के गले पर कस्सी से कई वार कर उसका कत्ल कर दिया। इस संबंधी थाना सदर मानसा की पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर आपराधिक धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू दी गई है।