छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजाब के ये संस्थान, जारी हुए नए आदेश

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2024 04:13 PM

municipal offices will remain open even on holidays

नगर निगम के ऑफिस सितंबर के दौरान छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे। यह फैसला 10 फीसदी छूट के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए किया गया है।

लुधियाना (हितेश): नगर निगम के ऑफिस सितंबर के दौरान छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे। यह फैसला 10 फीसदी छूट के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए किया गया है। इस संबंध में ऑर्डर कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक यह फैसला आखिरी तीन हफ्तों में लागू होगा। इसमें दूसरे हफ्ते में सिर्फ शनिवार और बाकी दोनों आखिरी हफ्ते के दौरान शनिवार के साथ रविवार को भी नगर निगम के सभी ऑफिस व सुविधा सेंटर खोलकर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह है ब्याज पेनल्टी लगाने का पैटर्न

-पिछले साल का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर लगता है 18 फीसदी ब्याज और 20 फीसदी पेनल्टी
-सितंबर तक मौजूदा साल का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलती है 10 फीसदी छूट
-अक्तूबर से दिसंबर तक देना होगा पूरा टैक्स
-जनवरी से मार्च तक लगेगा 10 फीसदी जुर्माना

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!