सबसे कम व अधिक मतदाताओं वाली सीटों में दोगुने से भी ज्यादा का अंतर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Feb, 2022 03:56 PM

more than double the difference between the seats

चुनाव कोई भी हो, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है, लेिकन जब बात लाखों लोगों की हो तो उन तक पहुंच पाना और अपनी बात समझ पाना मुश्किल होने लगता है।

चंडीगढ़ (रमनजीत) :चुनाव कोई भी हो, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है, लेिकन जब बात लाखों लोगों की हो तो उन तक पहुंच पाना और अपनी बात समझ पाना मुश्किल होने लगता है। कोरोना की वजह से लगी हुई पाबंदियों के दौरान यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से देखा जाए तो कई विधानसभा हलके बहुत अधिक संख्या वाले हैं और कई हलके ऐसे भी हैं, जहां मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। उदाहरण के लिए पंजाब का मतदाताओं की संख्या के हिसाब से जो विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा है, उसके मतदाताओं की संख्या दोगुनी भी कर दें, तो भी पंजाब के सबसे अधिक मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र की बराबरी नहीं हो सकती है। 
जानिए पंजाब केसरी की स्पैशल रिपोर्ट

डेराबस्सी सबसे बड़ा वि.स. क्षेत्र
मतदाताओं के लिहाज से पंजाब का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी है। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर सटे इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का भी बहुत अच्छा सुमेल है, जिसमें अर्बन, सैमी अर्बन और रुरल मतदाता मौजूद है। इस बार के चुनाव के लिए यहां 2,87,622 मतदाता रजिस्टर्ड हुए हैं, जिनेमं 15,0890 पुरुष व 136705 महिला व 26 थर्डजैंडर मतदाता मौजूद हैं। मौजूदा समय में यहां से शिरोमणि अकाली दल के नरिंद्र कुमार शर्मा पिछले 2 बार से लगातार विधायक हैं और इस बार फिर मैदान में हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस से दीपइंद्र सिंह ढिल्लों, भारतीय जनता पार्टी से राजीव खन्ना, आम पार्टी से कुलजीत सिंह रंधावा मैदान में है। इनके साथ ही 10 अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

भुलत्थ सबसे कम मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र
सबसे कम मतदाताओं वाले विधानसबा क्षेत्रों की बात की जाए तो इनमें सबसे पहला नाम कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट का आता है। राज्य में सबसे कम मतदाता यही है जोकि कुल 1,36,413 मतदाता हैं। इन में 69633 पुरुष, 67079 महिला व 2 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। यहां से मौजूदा समय में कोई भी विधायक नहीं है और इस बार चुनाव मैदान में कांग्रेस की तरफ से सुखपाल सिंह खैहरा, शिरोमणि अकाली की तरफ से बीबी जागीर कौर, आम आदमी पार्टी से रणजीत सिंह राणा व पंजाब लोक कांग्रेस से अमनदीप सिंह गोरा गिल समेत कुल दस प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

गिल हलके से 6 उम्मीदवार
मतदाता संख्या की अधिकता के हिसाब से दूसरे नम्बर पर लुधियाना जिले के विधानसभा क्षेत्र गिल का नाम आता है। इल हलके में 2,73,104 मतदाता हैं जिनमें से 1,44,723 पुरुष, 1,28,372 महिला व 9 थर्ड जैंडर मतदाता हैं। इस हलके से 2017 के चुनाव में कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह वैद्य जीते थे। इस बार भाजपा की तरफ से एस.आर. लद्दड़, आप से जीवन सिंह संगोवाल, शिरोमणि अकाली दल से दर्शन सिंह शिवालिक, सी.पी.आई. से बलबीर सिंह व 6 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। 

संधू नहीं लड़ रहे चुनाव
अधिक मतदाता संख्या के क्रम में तीसरे नम्बर पर खरड़ विधानसभा क्षेत्र का नाम आता है। इस विधानसभा क्षेत्र में 2,66,514 कुल मतदाता है, जिनमें 139873 पुरुष 1,26,634 महिला व 7 थर्ड जैंडर मतदाता हैं। यहां पर मौजूदा विधायक कंवर संधू हैं, लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रहे। शिअद से रणजीत सिंह गिल, कांग्रेस से विजय शर्मा टिंकू, भाजपा से कमलदीप सिंह सैनी व अन्य से अनमोल गगन मान मैदान में हैं। 

मौजूदा विधायक रणदीप सिंह दोबारा लड़ रहे चुनाव
मतदाताओं के हिसाब से छोटे विधानसभा क्षेत्रों के क्रम में दूसरे नम्बर पर जिला फतेहगढ़ साहिब की अमलोह विधानसभा सीट है। यहां कुल 144482 मतदाता है, जिनमें 76103 पुरुष, 68377 महिला व 2 थर्डजेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां से मौजूदा विधायक रणदीय सिंह नाभा फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके सामने शिरोमणि अकाली दल से गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, भारतीय जनता पार्टी से कवरवीर सिंह टोहड़ा, आम आदमी पार्टी से गुरिंदर सिंह गरी वडिग समेत कुल 12 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत परख रहे हैं।

बस्सी पठाना से 11 उम्मीदवार ठोक रहे ताल
पांचवें नंबर पर बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र का नाम आता है। यहां कुल 149248 मतदाता है, जिनमें 78669 पुरुष, 70576 महिला व 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल में बहुजन समाज पार्टी से शिव कुमार कल्याण, आम आदमी पार्टी से रुपिदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस से दीपक ज्योति समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

साहनेवाल चौथे और मोहाली पांचवें नम्बर पर
लुधियाना जिले की साहनेवाल सीट चौथे नंबर पर है। यहां कुल 2,65,097 हैं, जिनमें 143662 पुरुष, 121431 महिला व 4 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां से मौजूदा विधायक शरनजीत सिंह ढिलों हैं और इस बार इनके मुकाबले में कांग्रेस से बिक्रम सिंह बाजवा, आम आदमी पार्टी से हरदीप (संयुक्त) से हरप्रीत सिंह गरचा समेत कल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचवें कुल 19 प्रत्य नैबर पर बड़ी विधानसभा सीट साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) है। यहां कुल 238998 मतदाता है, जिनमें 124693 पुरुष, 114295 महिला व 10 थर्डज डर मतदाता शामिल है। यहां से मौजूदा समय बलबीर सिंह सिद्धू विधायक हैं। में इस बार उनके मुकाबले आम आदमी शरोमण अकाली दल (बादल) से परविंदर सिंह बदवान, भारतीय जनता पार्टी से संजीव वशिष्ठ समेत कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अमृतसर सैंट्रल से 6 उम्मीदवार
तीसरे नम्बर पर अमृतसर सैंट्रल है। यहां कुल 147058 मतदाता हैं, जिनमें 77944 पुरुष 69101 महिला व 13 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। यहां ओम प्रकाश सोनी विधायक हैं। इस बार उनके मुकाबले में बसपा से दलबीर कौर, आप से अजय गुप्ता, भाजपा से डा. राम चावला समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।

राज्य के सबसे बड़े 5 विधानसभा क्षेत्र
1331,335 मतदाता
सबसे छोटे 5 विधानसभा क्षेत्र
7,25,295 मतदाता 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!