पाक नहीं छोड़ रहा मछुआरों की 700 से ज्यादा नौकाएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 11:33 AM

more than 700 boats of fishermen leaving pak

पाकिस्तान की सरकार ने मछुआरों को तो रिहा कर दिया है, लेकिन इन मछुआरों की भी वही दास्तां है जो दूसरे रिहा होकर आने वाले मछुआरों की होती है। इन मछुआरों की नौकाओं को भी पाकिस्तान की सरकार ने नहीं छोड़ा है।

अमृतसरः पाकिस्तान की सरकार ने मछुआरों को तो रिहा कर दिया है, लेकिन इन मछुआरों की भी वही दास्तां है जो दूसरे रिहा होकर आने वाले मछुआरों की होती है। इन मछुआरों की नौकाओं को भी पाकिस्तान की सरकार ने नहीं छोड़ा है।समुद्र में मछली पकडऩे के लिए जाने वाले मछुआरे लहरों के बहाव में कब पाकिस्तानी सीमा क्रॉस कर जाते हैं, उनको पता नहीं चलता है लेकिन पाकिस्तानी तटरक्षक बल इनको गिरफ्तार कर लेते हैं और नौकाएं भी जब्त कर लेते हैं।

गुजरात फिशरीज बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस समय पाकिस्तान के पास भारतीय मछुआरों की 700 से ज्यादा नौकाएं जब्त हैं जिनको पाकिस्तान रिलीज नहीं कर रहा है। एक नौका की कीमत 20 से 50 लाख या फिर करोड़ भी होती है। इस समय पाकिस्तान के पास अरबों रुपए की कीमत की भारतीय नौकाएं है जिनको जब्त किया जा चुका है। 

मछुआरों का कहना है कि नौका ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन होती है और इसी के सहारे वह समुद्र में मछली पकडऩे के लिए जाते हैं लेकिन पाकिस्तान कैदियों को तो छोड़ देता है पर नौकाएं अपने पास रख लेता है। केन्द्र सरकार को नौकाएं छुड़वाने के मामले में पहल करनी चाहिए। रिहा होकर आए मछुआरों ने यह भी अपील की है कि पाकिस्तानी मछुआरों को भी तुरंत रिहा किया जाए क्योंकि मछुआरे जासूसी करने के लिए समुद्र में नहीं आते हैं इनमें जो मछुआरे सजा पूरी कर चुके हैं उनको पहल के आधार पर रिहा किया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!