विधायक चीमा दिल्ली विधानसभा चुनावों में बतौर अब्जर्वर नियुक्त

Edited By Mohit,Updated: 17 Jan, 2020 08:58 PM

mla cheema appointed as observer in delhi assembly elections

कांग्रेस अध्यक्ष मैडम सोनिया गांधी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र विधानसभा............

सुल्तानपुर लोधी (धीर/सोढ़ी): कांग्रेस अध्यक्ष मैडम सोनिया गांधी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र विधानसभा सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा को बतौर अब्जर्वर नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति पर विधायक चीमा ने सबसे पहले मैडम सोनिया गांधी अध्यक्ष आल इंडिया कांग्रेस, राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का धन्यवाद करते कहा कि मैडम सोनिया गांधी ने जो उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी तनदेही से निभाएंगे और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सहित भाजपा का पूरे देश में जनाधार खत्म हो चुका है और लोग मोदी की आर्थिक नीतियों से बहुत परेशान आ चुके है। उन्होंने कहा कि दिल्ली निवासी पूरी तरह दिल्ली में भाजपा का पत्ता साफ करके उसको सबक सिखाने के लिए तत्पर बैठी है। चीमा ने इस समय सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते कहा कि सत्ता में दोबारा आने का खवाब देख रही आम आदमी पार्टी का हाल भी पंजाब चुनावों की तरह होगा, क्योंकि इस पार्टी ने अब तक न दिल्ली निवासियों व न ही देश के लिए कुछ योगदान दिया है। पंजाब में जिस प्रकार लोगों को इस पार्टी का अंहकार तोड़ कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी थी, उसी प्रकार दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी अपना पुराना ऐतिहासिक प्रदर्शन दोहराएगी और पूरे दम-खम से दिल्ली में चुनाव जीत कर मोदी सरकार के केन्द्र में पतन की कहानी लिखेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!