6वीं का छात्र नहीं लौटा घर, तलाश में निकले माता-पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

Edited By Kalash,Updated: 25 Sep, 2024 05:30 PM

missing boy dead body

थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी में एक 11 साल के किशोर का शव संदिग्ध हालत में धागे के गुच्छे में लटका हुआ।

लुधियाना : थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी में एक 11 साल के किशोर का शव संदिग्ध हालत में धागे के गुच्छे में लटका हुआ। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार हरमेश लाल ने बताया कि पुलिस को रविवार की रात को सूचना मिली कि दाना मंडी में एक लड़के का शव लटका हुआ है जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अभिषेक पुत्र रामनद वासी दाना मंडी के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका लड़का छठी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम को वह अपने घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक जब घर नहीं वापस आया तो उसे ढूंढने के लिए आसपास इलाके में गए।

जब वे दाना मंडी के भीतर पहुंचे तो वहां पर धागे के गुच्छे में उसके लड़के का शव लटका हुआ मिला। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!