रामलला के दर्शन के लिए Punjab से गए 2 बच्चे लापता, मामला उड़ा देगा होश

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2024 09:41 AM

missing 2 punjabi boys in ayodhya

कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो हो गया हो। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों का पता लगाने की अपील कर रहे हैं।

पटियाला: पटियाला की तेजबाग कॉलोनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां रहने वाले 2 बच्चे रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उक्त बच्चे श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गए हैं। लापता बच्चे तेजबाग कॉलोनी निवासी कार्तिक और प्रिंस हैं, जिनके लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बता दें कि 17 मई को शहर की तेजबाग कॉलोनी से एक बस श्री अयोध्या धाम में श्री रामलल्ला जी के दर्शन के लिए गई थी। इस बस में प्रिंस और कार्तिक भी शामिल थे और बच्चे 18 मई को लापता हो गए थे। इसके बाद हैरान करने वाली बात ये है कि परिवार वालों को दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले। इस घटना के बाद परिजन परेशान हैं कि आखिर बच्चे कहां गए? कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो हो गया हो। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों का पता लगाने की अपील कर रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!